कोचिंग की आड़ में साइबर ठगी का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार
कोचिंग की आड़ में साइबर ठगी का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार
शेखपुरा
शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पॉची गांव में शुक्रवार को पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया। रामावतार मुंशी के पुराने कोचिंग सेंटर से 10-12 साइबर अपराधी ऑनलाइन ठगी का काम कर रहे थे। ये अपराधी मोबाइल के जरिए आम नागरिकों को फाइनेंस कंपनियों से लोन दिलाने का प्रलोभन देकर ठगी कर रहे थे।
गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी
सूचना की पुष्टि के बाद शेखोपुरसराय थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम में पु०अ०नि० गणेश प्रसाद सुमन, स०अ०नि० नागेन्द्र कुमार, पी०टी०सी० मिथलेश सिंह और सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की।
गिरफ्तार अपराधियों के नाम
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में विकास पटेल, राजीव प्रसाद, राजीव रंजन, सन्नी कुमार, कुणाल कुमार, पंकज कुमार और नीतिश कुमार उर्फ दीपू कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पॉची गांव के निवासी हैं।
साइबर ठगी के मामले में केस दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शेखोपुरसराय थाना में कांड संख्या 14/25 के तहत धारा 316(2)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2)/3 (5) बीएनएस एवं 66 (सी)/66 (डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में
भेज दिया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!