• Monday, 09 February 2026
कोरोना कानून के उल्लंघन में एक दर्जन दुकानें सील : 15 गाड़ियों को किया गया सीज

कोरोना कानून के उल्लंघन में एक दर्जन दुकानें सील : 15 गाड़ियों को किया गया सीज

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिला मुख्यालय एवं बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में कोरोना कानून के उल्लंघन में एक दर्जन दुकानों को सील कर दिया गया। जबकि 15 गाड़ियों को सीज किया गया ।

DSKSITI - Large

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीपीआरओ ने बताया कि शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में एक होटल को सील करते हुए कई अन्य दुकानों को सील कर दिया गया। जिले भर में एक दर्जन दुकानों को सील किया गया है। जबकि ओवरलोड यात्रियों को बैठाने सहित कोरोना के अन्य नियमों का पालन नहीं करने वाले 15 गाड़ियों को सीज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि कोरोना में मास्क नहीं लगाना और सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रखना गैरकानूनी है ऐसा करने वालों पर प्रशासन की सख्ती लगातार की जा रही है। रविवार को भी यह अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा । बताया जाता है कि जिलाधिकारी ने लोगों से कोरोना कानून का पालन करते हुए मास्क लगाने और दूरी बनाकर रखने की अपील की है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From