• Wednesday, 15 April 2026
जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 90, 16 हुए ठीक

जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 90, 16 हुए ठीक

Vikas

शेखपुरा
शेखपुरा जिला से अब तक 934 संदिग्ध मरीजो को सेम्पल जांच के लिए पटना भेजा गया है। जिसमें 90 मरीजों का सेम्पल पॉजिटिव पाया गया है। 16 मरीज स्वस्थ्य होकर अपना घर जा चुके है। फिलहाल जिले में पॉजिटिव मरीजो की संख्या 74 है। जो जखराज स्थान में आईसोलेटेड है।

DSKSITI - Large

शनिवार को 18 नये पॉजिटिव मरीज की सूचना डीपीएम जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा दिया गया है। उन्होने बताया की 09 मरीज अरियरी, 02 चेवाड़ा, 02 बरबीघा, 04 शेखपुरा, एवं 01 व्यक्ति भागलपुर के निवासी है, जिसमें 15 पुरूष एवं 3 महिलाएं है। नये मरीजो में 9 महाराष्ट्र, 4 सुरत, 3 गुरूग्राम, 1-1 फरिदाबाद और लुधियाना के है। सभी नये 18 मरीजो को मेडिकल टीम के द्वारा आईसोलेटेड किया गया है और उनका ट्रेभल हिस्ट्री का पता किया जा रहा है।
डा0 अषोक कुमार, एम0 ओ0 आई0 सी0, शेखपुरा ने बताया कि सभी आईसोलेटेड रोगियों को प्रत्येक दिन मेडिकल चेकअप किया जाता है और आवश्यकता के अनुरूप दवाएं और परामर्श दी जा रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like