• Wednesday, 25 February 2026
बेटी के लिए एक पिता और बेटे के लिए माँ ने कोरोना वायरस को ऐसे दिया चैलेंज

बेटी के लिए एक पिता और बेटे के लिए माँ ने कोरोना वायरस को ऐसे दिया चैलेंज

Vikas

धर्मेंद्र/शेखपुरा

शेखपुरा में कोरोना काल में एक रिश्ते को मजबूत करने वाली खबर भी सामने आई है। जहां पूरी दुनिया में ऐसी खबरें आई कि कोरोना बीमारी से प्रभावित को अपने भी छोड़ कर चले जाते हैं वैसे में शेखपुरा की खबर अपनों के प्यार और माता पिता के ममता की अनोखी कहानी कह रही है।

DSKSITI - Large

दरअसल यह पूरा मामला शेखपुरा के बरबीघा और शेखोपुर सराय में डेढ़ साल के और 7 साल के बच्चे को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने का है। पॉजिटिव पाए जाने पर डेढ़ साल के बेटी को जब माता पिता और परिवार से अलग बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में ले जाने के लिए चिकित्सा कर्मी आए तो पिता ने अपनी जान की परवाह किए बिना बेटी के साथ अस्पताल में जाने का निर्णय लिया। और डॉक्टरों के लाख समझाने के बाद भी वह जिद पकड़ी रहे। अंत में उसे भी कोरोना प्रोजेक्टिव डेढ़ साल की बच्ची की देखभाल के लिए आइसोलेशन में भर्ती कराया गया।

इसी तरह का एक मामला 7 साल के बेटे के लिए मां की ममता का सामने आया। बेटा को कोरोना पाए जाने पर जब आइसोलेशन में ले जाया गया तो उसकी देखभाल के लिए मां भी जिद पकड़ कर साथ चली गई। कोरोनावायरस दौर में माता-पिता की ममता इस रूप में भी सामने आए जो दुनिया में एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like