• Wednesday, 27 May 2026
11 माह का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव, बिहार में 1987 में 593 ठीक

11 माह का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव, बिहार में 1987 में 593 ठीक

Vikas

शेखपुरा

बिहार में 593 ठीक हुए

बिहार की संख्या अब 1987 हो गई है। प्रधान सचिव के द्वारा दी गई जानकारी में बिहार में 1987 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी गई है। वहीं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा अपने ट्विटर पर बिहार में 593 लोगों के ठीक होने की भी जानकारी दी गई है। बिहार में ठीक होने वालों की संख्या सर्वाधिक होने से इसकी जानकारी मंगल पांडे के द्वारा ट्विटर पर दी गई है।

शेखपुरा का आंकड़ा 46

शेखपुरा जिले में गुरुवार की रात्रि पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। यह पॉजिटिव कोरोनावायरस जिले के लोदीपुर गांव में तीन तथा शेखोपुर में दो पाए गए हैं।

DSKSITI - Large

शेखोपुर में एक 18 साल का युवक तथा एक 11 महीने का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस आशय की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के द्वारा ट्विटर पर दी गई है। जिले में दो कोरोना पॉजिटिव ठीक ही हुए हैं। दो का रिपोर्ट नेगेटिव आया है। जिसमें मुंबई से आया एक युवक भी शामिल है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From