सरकारी कर्मियों पे कोरोना का आफत : SBI बैंक के कई कर्मी फिर पॉजिटिव
शेखपुरा
कोरोना के लगातार दूसरे से फैलने का मामला सामने आ रहा है। सामुदायिक रूप से यह संक्रमण फैल चुका है। और बड़ी संख्या में लोग एक दूसरे को इससे संक्रमित कर रहे हैं । बुधवार को भी कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए। जिले में अब कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 235 हो गई । उधर रिकवरी होने वालों की संख्या 169 है। जबकि एक्टिव केस 66 चल रहा है।

SBI के कई लोग संक्रमित
कोरोना से संक्रमित होने वालों में बुधवार को जो आंकड़ा आया है उसमें चार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मी हैं। जिसमें मेन ब्रांच के तीन और एसबीआई ADB ब्रांच के एक कर्मी शामिल है। इसी तरह से DRCC के एक कर्मी, गिरहिंडा मोहल्ला का एक, बुधौली का एक तथा हथियामा गांव का एक कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। इसी तरह बरबीघा के समाचाक मोहल्ले का एक युवक कोरोना से संक्रमित पाया गया है।
दो ने कोरोना को हराया
बुधवार को मिली जानकारी में बताया गया है कि 2 लोगों ने कोरोना वायरस पराजित कर दिया है और वे ठीक होकर अपने घर गए हैं।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
