• Thursday, 16 October 2025
राष्ट्र भक्ति जागरण को लेकर कांग्रेस चलाएगी अभियान

राष्ट्र भक्ति जागरण को लेकर कांग्रेस चलाएगी अभियान

Vikas

बरबीघा।

श्री कृष्णा आश्रम में कांग्रेस सेवा दल की बैठक आयोजित कर लोगों में देशभक्ति जागरण को लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। यह अभियान कांग्रेस केंद्रीय कमेटी के द्वारा जारी सर्कुलर पर चलाया जाएगा। इसको लेकर कांग्रेस सेवा दल के द्वारा कांग्रेस पार्टी जिला मुख्यालय पर प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को ध्वज बंधन कार्यक्रम किया जाएगा।

इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस सेवा दल के जिला संगठक मनोरंजन कुमार ने की जबकि इस में भाग लेने के लिए पटना से आए कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संगठन संतोष कुमार श्रीवास्तव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश में आज बांटने की राजनीति हो रही है। कांग्रेस पार्टी लोगों को जोड़ने के लिए हमेशा तत्पर रही है और कार्य किया है।

कांग्रेस सेवा दल की बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों और गरीबों के हित में हमेशा से काम किया है और उसके संदेश को लोगों तक ले जाना है। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख भैया जी, संजीत कुमार, गुड्डू, चरित्र, देवेंद्र ठाकुर, ललन झा, विजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From