• Sunday, 19 May 2024
थाना के जनता दरबार में CO नदारद, राजस्व कर्मचारी सुनते हैं फरियाद

थाना के जनता दरबार में CO नदारद, राजस्व कर्मचारी सुनते हैं फरियाद

DSKSITI - Small

थाना के जनता दरबार में CO नदारद, राजस्व कर्मचारी सुनते हैं फरियाद

 

 

 बरबीघा, शेखपुरा 

 

शेखपुरा जिले के बरबीघा के थाना में जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश की अवहेलना खुलेआम देखने को मिल गया। बरबीघा थाना में जनता दरबार लगाया गया तो अंचलाधिकारी नहीं पाए गए। जनता दरबार में पुलिस के पदाधिकारी को भी रहना था परंतु एक भी पुलिस पदाधिकारी थाना के जनता दरबार में ही नहीं मिले।

 

 ऐसे में लोगों की समस्याओं की सुनवाई और समाधान कैसे होगा यह समझा जा सकता है। दरअसल, बिहार के सभी थाना में शनिवार को जनता दरबार लगाने का निर्देश राज्य सरकार का है कि जमीन की समस्याओं का समाधान करें परंतु अधिकारी थाना के जनता दरबार में गायब रहते है।

 

 

DSKSITI - Large

शनिवार को बरबीघा थाना में जनता दरबार लगाया गया। इस जनता दरबार में अंचलाधिकारी भुनेश्वर यादव नदारद थे। जनता दरबार में अधिकारी की तरह लोगों की फरियाद सुनने का काम राजस्व कर्मचारी के द्वारा किया जा रहा था। ऐसे में वहां हो हल्ला भी हो रहा था। लोग एक-दूसरे से उलझ भी रहे थे। थाना के जनता दरबार में पुलिस के कोई पदाधिकारी भी मौजूद नहीं थे।

 

 

उधर, पूछे जाने पर राजस्व कर्मचारी भागवत प्रसाद ने बताया कि अंचलाधिकारी को अचानक किसी वीआईपी के आगमन पर लगा दिया गया है इस वजह से हुए आज उपस्थित नहीं हो सके हैं।

new

SRL

adarsh school

st marry school
थाना के जनता दरबार में CO नदारद, राजस्व कर्मचारी सुनते हैं फरियाद
थाना के जनता दरबार में CO नदारद, राजस्व कर्मचारी सुनते हैं फरियाद

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like