• Friday, 17 October 2025
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उठा जलवायु परिवर्तन का मुद्दा

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उठा जलवायु परिवर्तन का मुद्दा

Vikas

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उठा जलवायु परिवर्तन का मुद्दा

 

बरबीघा, शेखपुरा

 

श्रीकृष्ण सिंह आईटीआई काँलेज बरबीघा शेखपुरा में 31 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 के दो दिवसीय दक्षिण बिहार क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन 19-20 जून को किया गया। 

 

कार्यशाला का उद्घाटन 19 जून को सामूहिक रुप से साइंस फॉर सोसायटी के राज्य अध्यक्ष अरुण कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शशिकांत सिंह,क्षेत्रीय समन्वयक हर्षवर्धन कुमार, पी के शरण,दीपक कुमार ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । 

 

 

इस अवसर पर आगत अतिथियों को चादर एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया। उद्घाटन सत्र को राज्य अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, राज्य समन्वयक सीएस झा, क्षेत्रीय समन्वयक हर्षवर्धन कुमार, पीके शरण, दीपक कुमार ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक गोपाल जी ने किया ।

 

 

 कार्यशाला को साइंस फॉर सोसायटी के राज्य अध्यक्ष अरुण कुमार ने मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना पर व्याख्यान दिया। अपने संबोधन के क्रम में जलवायु परिवर्तन, मिट्टी का स्वास्थ, झीलों का संरक्षण, मानसून के अनियमितता, समुद्र तल में वृद्धि, प्लास्टिक कचरे के निस्तारण, फसल चक्र जल संरक्षण मोटे अनाजों के महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में ही लोक कल्याण छिपा हुआ है। 

DSKSITI - Large

 

 

पर्यावरण के महत्व का वर्णन करते हुए पर्यावरण एवं पारितंत्र के सुरक्षा पर उन्होंने जोर दिया।

कार्यशाला को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य समन्वयक डा.सी.एस झा ने प्रकृति में भोजन चक्र एवं विषय वस्तु पर गंभीरता से प्रकाश डाला।

 

 कार्यशाला के आयोजक व व्यवस्थापक जिला समन्वयक शेखपुरा आचार्य गोपाल जी आयोजक सचिव नरेंद्र कुमार टीम के साथ व्यवस्था के मॉनिटरिंग में लगे हुए थे। कार्यशाला में बेगूसराय, कटिहार,खगड़िया, बाँका, जमुई,मुंगेर, शेखपुरा लखीसराय, भागलपुर जिले के समन्वयक शैक्षिक समन्वयक, डाइट के रिसोर्स पर्सन एवं विज्ञान प्रेमी शिक्षक शामिल थे।

जबकि शेखपुरा जिला के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर अमित कुमार कोषाध्यक्षा पूनम कुमारी शिक्षक रंजन कुमार अचिंत्य कुमार अचल शिवम कुमार यशपाल जी राहुल कुमार इत्यादि शिक्षकों ने भाग लिया

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like