• Friday, 17 April 2026
बच्चों ने अमृत कलश शोभा यात्रा निकाली

बच्चों ने अमृत कलश शोभा यात्रा निकाली

Vikas

बच्चों ने अमृत कलश शोभा यात्रा निकाली 

 

 बरबीघा:

 

 

बरबीघा के निजी स्कूल के बच्चों के द्वारा अमृत कलश शोभायात्रा निकल गई। यह शोभायात्रा विकास इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के द्वारा निकाला गई। शोभा यात्रा स्कूल से चलते हुए श्री कृष्णा चौक तक पहुंची। जहां बच्चों ने अपने-अपने अलग-अलग गांव से लाए हुए मिट्टी को एक कलश में रखा । फिर वहां बच्चों और शिक्षकों के द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। वहीं स्कूल के निदेशक विपिन कुमार शर्मा के द्वारा बिहार केसरी डा श्री कृष्णा सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। इस मौके पर सभी बच्चों के द्वारा पांच प्रण शपथ भी लिया गया। शोभायात्रा फिर स्कूल में जाकर उसकी समाप्ति हो गई। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मुरारी कुमार एवं अन्य शिक्षकों की भी उपस्थित रही।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like