• Monday, 29 April 2024
शेखपुरा में मुख्यमंत्री की सभा और उपमुख्यमंत्री का रोड शो, करेंगे धुआंधार प्रचार

शेखपुरा में मुख्यमंत्री की सभा और उपमुख्यमंत्री का रोड शो, करेंगे धुआंधार प्रचार

DSKSITI - Small

शेखपुरा में मुख्यमंत्री की सभा और उपमुख्यमंत्री का रोड शो, करेंगे धुआंधार प्रचार  

 
शेखपुरा
 
 नवादा लोकसभा और जमुई लोकसभा में पहले चरण में चुनाव है । इसको लेकर शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा और शेखपुरा विधानसभा में विभिन्न पार्टियों के द्वारा धुआंधार प्रचार किया जा रहा है।
 
इसी कड़ी में सोमवार को (15 अप्रैल) को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा और बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी का धुआंधार कार्यक्रम है। मिली जानकारी में बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विजय चौधरी का कार्यक्रम जमुई लोकसभा के घाटकुसुंभा में है। यहां दुर्गा स्थान में सुबह में मुख्यमंत्री की सभा होनी है। प्रशासनिक स्तर पर भी यहां पूरी तैयारी की गई है। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
 
DSKSITI - Large

 
उधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा नवादा लोकसभा के बरबीघा विधानसभा में रोड शो करेंगे।  सरमेरा बरबीघा रोड से वे बरबीघा में एंट्री करेंगे। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद धरसेनी, अहियापुर कुटौत, मेहुस, कटारी, गवय इत्यादि गांवों में रोड शो करेंगे । इसकी भी तैयारी की गई है। प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त किया गया है।  
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From