
छत से पड़ोस की लड़कियों को ताक-झांक करता था युवक, हो गया बवाल

- छत से पड़ोस की लड़कियों को ताक-झांक करता था युवक, हो गया बवाल
- सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया।
- सोहन कुमार अपने छत पे चढ़ जाता है और नीचे तांक छांक करता है
शेखपुरा
शुक्रवार को शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के चकदिवान मोहल्ले में दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। इसमें चार लोग जख्मी हो गए। दोनों तरफ के लोग जख्मी हुए। जिनको सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया । एक पक्ष से दो बहनें बताई गई है तो दूसरे पक्ष से कमलेश्वर साहब के 30 वर्षीय पुत्र सोहन कुमार और 65 वर्षीय पत्नी माला देवी शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया।

घायल दोनों बहनों ने बताया कि उसका पड़ोसी सोहन कुमार अपने छत पे चढ़ जाता है और नीचे तांक छांक करता है। स्नान करने के क्रम में भी ताक झांक करता है। उनका घर छत का नहीं है। छप्पर का है। इस वजह से वे लोग मनमानी करते हैं। ताक झांक करते हैं। मना करने पर उल्टा मारपीट भी किया गया। उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि छत पर चढ़ने से लड़कियों के द्वारा मना किया जाता है। लगातार झगड़ा किया जाता है। दोनों लड़कियां झगड़ालू है और पड़ोसी होने के नाते अक्सर ये लोग झगड़ा करते हैं। इस मामले में दोनों पक्ष ने पुलिस में शिकायत के लिए आवेदन दिया है।




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!