
भाजपा को हटाने के लिए गांव गांव, पांव-पांव अभियान

भाजपा को हटाने के लिए गांव गांव, पांव-पांव अभियान
शेखपुरा
देश से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाने के लिए जनता को अपने पक्ष में जागरूकता के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान का नाम गांव-गांव पांव-पांव अभियान दिया गया है। पदयात्रा के रूप में इस अभियान को शेखपुरा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा चलाया जा रहा है।
यह अभियान राष्ट्रव्यापी है। जिसमें गांव गांव पदयात्रा करते हुए लोगों को भारतीय जनता पार्टी के नीतियों से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है। जिला में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है और गांव-गांव पदयात्रा करते हुए लोगों को भारतीय जनता पार्टी के गलत नीतियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उक्त बातों की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रभात पांडे ने दी।

बताया कि शेखपुरा प्रखंड के मानपुर, पैगंबरपुर, मनियण्डा समेत कई गांव के घर- घर जाकर भारत सरकार की गलत एवं जनविरोधी नीतियों के वजह से देश सरकारी संपदा लोकतंत्र और देश के संविधान उपर खतरा मंडरा रहा है जिसकी जानकारीदेने एवं गांव के किसान-मजदूर, छात्र- नौजवान एवं महिलाओ के समस्याऐं पीने के पानी,गरीबों के पक्का मकान,बृद्धा एंव बिधवा पेंशन,मनरेगा के द्वारा मिलने बाला मजबूरो के काम , किसानों के फसल बीमा, किसानों के लिए खाद्य- बीज की समस्या,पैक्स के द्वारा खरीदने वाले अनाज कीमत में हो रहे गड़बड़ी, छात्रों और नौजवानों के आय जाति, आवास, जन्म प्रमाण पत्र बनाने में हो रहे गड़बड़ी, बिजली बिल गड़बड़ी एवं सुधार के नाम पर बड़े पैमाने हो रहे परेशानियों समेत अन्य परेशानिया समेत आम जनमानस के साथ हो रहे परेशानियों को नोट किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत 8 और 9 जून को जन सत्याग्रह आंदोलन एवं जेल भरो अभियान कामयाब बनाने के लिए लगातार 14 अप्रैल से 15 मई तक पदयात्रा एवं 16 मई से 7 जून तक गांव गांव में ध्वनि विस्तारक यंत्र के द्वारा प्रचार -प्रसार साइकिल मोटरसाइकिल जत्था एंव गांव सभा,आम सभा,नुकर सभा किया जाएगा।
पदयात्रा के नेतृत्व में सीपीआई के जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के जिला सचिव नीधीश कुमार गोलू, कैलाश दास, दुर्गा मांझी, देवू मांझी, विजय सिंह, मदन राम, किरण मांझी समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता सामिल हैं।




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!