• Thursday, 12 June 2025
मुहिम फाउंडेशन  KYP CENTRE पर युवाओं को मिला पुरस्कार, लड़कियों का रहा दबदबा

मुहिम फाउंडेशन KYP CENTRE पर युवाओं को मिला पुरस्कार, लड़कियों का रहा दबदबा

stmarysbarbigha.edu.in/

मुहिम फाउंडेशन  KYP CENTRE पर युवाओं को मिला पुरस्कार, लड़कियों का रहा दबदबा  

 
बरबीघा, शेखपुरा:
 
शेखपुरा जिले के बरबीघा के अस्पताल के सामने बिहार सरकार के कौशल  विकास द्वारा संचालित मुहिम फाउंडेशन कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पेंटिंग, गीत संगीत, भाषण प्रतियोगिता, हस्तकला का आयोजन किया गया। वहीं मासिक टेस्ट में सफल होने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
 
इसी के साथ-साथ संस्था में बेहतर अंको से पास होने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । प्रतियोगिता के दौरान लड़कियों का दबदबा रहा और लड़कियों ने कई प्रतियोगिता में पुरस्कार जीते।
कुशल युवा कार्यक्रम समारोह से पहले संस्था के द्वारा स्वतंत्रता  दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के सचिव अरुण साथी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सिविल सर्जन एवं बरबीघा के ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह की उपस्थिति रहे। 
DSKSITI - Large

अपने संबोधन में डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने कहा कि आज के समय में हुनरमंद युवाओं की ही जरूरत है। हुनरमंद युवा ही देश के भविष्य हैं और वे तरक्की करेंगे। ऐसे में यहां कौशल विकास के रूप में युवाओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है। जिससे उनका भविष्य निखरेगा। उन्होंने आजादी के संबंध में भी चर्चा की और बताया कि आजादी के लिए सत्ता स्वतंत्रता सेनानियों ने बड़ी कुर्बानियां दी हैं।
 

मौके पर डॉ श्री कृष्णा सिंह आईटीआई के प्राचार्ज रूपेश कुमार, पत्रकार धर्मवीर कुमार, रितेश कुमार के साथ-साथ कुशल युवा के शिक्षक कुणाल कुमार, अमरजीत कुमार, प्रियांशी राज नंदनी, अंजली कुमारी, कोऑर्डिनेटर पंचा कुमार की उपस्थिती रही।

 
मासिक टेस्ट में काव्या भारती, अमृता, ज्योति, प्रज्ञा ने पुरस्कार जीते। भाषण प्रतियोगिता में कशिश और रोशनी, गायन में बंदना, निशा, मुन्नी, हस्तकला में काजल, अमृता तथा चित्रकला में पूनम ने पुरस्कार जीते। प्रेजेंटेशन में अंशुमन, काव्या भारती, ज्योति कुमारी और पीहू ने पुरस्कार जीते।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From