• Thursday, 24 July 2025
धार्मिक यात्रा पर निकले गोपालगंज के कांवरियों की बस हादसे का शिकार

धार्मिक यात्रा पर निकले गोपालगंज के कांवरियों की बस हादसे का शिकार

stmarysbarbigha.edu.in/

धार्मिक यात्रा पर निकले गोपालगंज के कांवरियों की बस हादसे का शिकार

शेखपुरा, बिहार:

 देवघर से राजगीर जा रहे कांवरियों से भरी एक बस मंगलवार को शेखपुरा नगर से सटे कोसुंभा गांव के पास एक पेड़ से टकरा गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब रास्ते में एक पिकअप गाड़ी को बचाने के दौरान बस असंतुलित होकर पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में करीब चार दर्जन कांवरिया घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।

घायलों को तत्काल शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों में निर्मला देवी, सुभाष शाह, देवेंद्र शामिल हैं।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए कांवरियों ने बताया कि वे गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के शेखपरसा और आसपास के गांवों से नवयुवक कांवरिया संघ के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले थे। यह यात्रा 18 जुलाई को शुरू हुई थी, जिसमें कांवरिये थावे, सुल्तानगंज, देवघर और बासुकीनाथ में पूजा अर्चना कर रहे थे। राजगीर की ओर बढ़ते समय यह दुर्घटना हो गई।

स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण सभी घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल पाई। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है और अधिकांश घायलों की हालत स्थिर है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like