बार बालाओं के ठुमके में चली गोली, एक की मौत
बार बालाओं के ठुमके में चली गोली, एक की मौत
बरबीघा, शेखपुरा
शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत जयरामपुर थाना क्षेत्र के तेउस गांव में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें जमकर गोली भी चली।

गोली चलने से बर्थडे पार्टी के आयोजक के दामाद की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अस्थावां निवासी योगेंद्र कुमार के रूप में की गई।
पुलिस ने बताया की लाश को थाना पर लाया गया है। शुक्रवार की रात की यह घटना है। डांस रात भर चला। इस पूरे मामले में साइबर अपराध से जुड़े बड़े नेटवर्क के जुटने की भी बात कही जा रही है।
इस संबंध में ग्रामीणों से मिली सूचना में बताया गया कि निर्मली यादव के पुत्र के द्वारा बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें बार बालाओं के डांस भी आयोजित थे ।

इस बार वाला के डांस में निर्मली यादव के दामाद जो नालंदा जिला के अस्थमा क्षेत्र का रहने वाला उसे भी आमंत्रित किया गया था । जबकि कतरी सराय साइबर अपराध गिरोह के लोगों को भी आमंत्रण मिला था। बड़ी संख्या में ऐसे लोग यहां जुटे थे। बार बाला के डांस के बीच गोली भी चल रही थी। इसी बीच गोली लगने से निर्मली यादव के दामाद की रात्रि में ही मौत हो गई । थाना अध्यक्ष मनोज झा ने बताया की गोली लगने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने लाश को बरामद किया है। आवेदन प्राप्ति के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!