• Monday, 09 February 2026
परिवार के साथ छत पर सोते रह गए BSF जवान, घर खाली कर गया चोर

परिवार के साथ छत पर सोते रह गए BSF जवान, घर खाली कर गया चोर

Vikas

परिवार के साथ छत पर सोते रह गए BSF जवान, घर खाली कर गया चोर

 

 शेखपुरा

 

 जिले के चेवाड़ा प्रखंड के करनडे गांव में शनिवार की रात बीएसएफ जवान के घर को चोर ने खाली कर दिया। इसमें 18 लाख रुपए के गहने, जेवर, बर्तन इत्यादि की चोरी हुई है। घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है । इसमें बीएसएफ जम्मू में कार्यरत जवान गोपाल कुमार के घर में चोरी की। इस घटना को अंजाम दिया गया है।

 

 

DSKSITI - Large

 मिली जानकारी में बताया गया कि गर्मी की वजह से बीएसएफ जवान पूरे परिवार के साथ छत पर सोए हुए थे। तभी चोरों के द्वारा बांस की सीढ़ी लगाकर छत के ही रास्ते घर में प्रवेश कर गया और सभी कमरे से बक्सा इत्यादि चुरा ले कर चले गए।

 

 पलंग को तोड़कर उसमें रखे गहने इत्यादि भी चोरी कर ली। इसमें 30 भर सोने के जेवर चोरी किया गया है। बाकी अन्य चांदी के जेवर बर्तन कपड़े इत्यादि भी इसमें शामिल है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From