• Monday, 09 June 2025
झारखंडी महादेव! पटना के बाढ़ (उमानाथ) से जल लेकर आए लोगों ने किया जलाभिषेक

झारखंडी महादेव! पटना के बाढ़ (उमानाथ) से जल लेकर आए लोगों ने किया जलाभिषेक

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा।

बरबीघा के महादेव नगर मोहल्ले में स्थापित झारखंडी महादेव पर जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने पटना जिले के बाढ़ उमानाथ से गंगाजल भरकर बरबीघा पहुंचे एवं जुलूस में ढोल नगाड़े के साथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरबीघा नगर का भ्रमण किया तथा जगह-जगह कांवरियों की स्वागत-सत्कार की गई।

झारखंडी महादेव की जलाभिषेक करने के लिए आए कांवरियों ने नगर में भ्रमण के दौरान बोल बम के जयकारे भी लगाए जिससे नगर गुंजायमान रहा।

साथ ही साथ महादेव नगर मंदिर में बोल बम जागरण का भी आयोजन किया गया जिसमें गायक कलाकारों ने बोलबम भक्ति गीत पर सभी श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

bol

Comment / Reply From