• Monday, 09 June 2025
शक्ति केंद्र पर कई जगह भाजपा कर रही है बैठक

शक्ति केंद्र पर कई जगह भाजपा कर रही है बैठक

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के विभिन्न बूथों पर स्थापित किए गए भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र पर पार्टी के द्वारा बैठक की जा रही है। इस दौरान शनिवार को भी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें रजौली से पूर्व विधायक कन्हैया रजवार मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। उनके द्वारा शक्ति केंद्रों पर उपस्थित लोगों को केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए गए गरीब कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। बरबीघा के सर्वा एवं घाटकुसुंबा के डीहकुसुमा में बैठक का आयोजन किया गया। सर्वा में राकेश कुमार मंडल अध्यक्ष ने समारोह की अध्यक्षता की।

DSKSITI - Large

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार ने भी प्रधानमंत्री के विकास कार्यों की चर्चा लोगों से की। मौके पर पार्टी के नेता जिला महामंत्री संजय सिंह, किसान सेल प्रदेश समिति सदस्य वरुण सिंह, अरविंद कुमार जयप्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौतम कुमार, अतिपिछड़ा मोर्चा अजय चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष ओबीसी पिंटू कुमार, गणेश कुमार, संजय राउत शामिल हुए। यह दौरान अंग वस्त्र देकर नेताओं को सम्मानित किया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like