• Saturday, 11 April 2026
बाइक चालक ने साइकिल चालक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

बाइक चालक ने साइकिल चालक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Vikas

बाइक चालक ने साइकिल चालक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

 

 शेखपुरा

 

शेखपुरा में लगातार सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में एक बाइक सवार के द्वारा साइकिल चालक को टक्कर मार दी गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना अरियरी थाना के डीहा स्कूल के पास हुई है। घटना के बाद घायल साइकिल चालक को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां से पटना रेफर किया  गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई ।  घटना रविवार की शाम में घटी है।

मृतक युवक की पहचान डीहा गांव निवासी गजाधर यादव का 40 वर्षीय पुत्र सुधीर यादव के रूप में की गई ।

 

 

DSKSITI - Large

इस संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि सुधीर यादव खेत में काम करने के लिए साइकिल से जा रहा था ।  रास्ता में साइकिल का चेन उतर गया। चेन को सही करने के लिए वह  उतरा, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक में उसे टक्कर मार दिया।

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like