• Monday, 09 February 2026
NEWS CAPSULE : घर के आगे बाइक में लगाई आग, शराब कारोबारी गिरफ्तार

NEWS CAPSULE : घर के आगे बाइक में लगाई आग, शराब कारोबारी गिरफ्तार

Vikas

NEWS CAPSULE : घर के आगे बाइक में लगाई आग, शराब कारोबारी गिरफ्तार

शेखपुरा

शेखपुरा के अलग अलग मामलों में बाइक में आग लगा देने का मामला सामने आया है। वहीं शराब के कारोबार से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। कसार थाना के गांव में बदमाशों ने रात्रि में घर के बाहर लगी बाइक में आग लगा दी। आग लगने से बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इस घटना की प्राथमिक स्थानीय थाना में निशु कुमारी के द्वारा दर्ज करायी गयी है।

प्राथमिक में उल्लेख किया गया है कि घर के बाहर बाइक लगी हुई थी। रात्रि में उसमें किसी ने आग लगा दी। सूचना मिलने पर घर के लोग जब बाहर आए तो बाइक जल रही थी। किसी तरह आग पर काबू पाया गया परंतु बाइक बुरी तरह जल गयी।पुलिस ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

2
देशी शराब में कारोबारी गिरफ्तार

बरबीघा पुलिस ने देशी शराब मामले में केवटी थाना क्षेत्र के घरसेनी गांव से पांच लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी सखीचंद को गिरफ्तार किया। वहीं काजी फ़तूचक गांव से देसी शराब एवं भदरथी गांव के गन्ने के खेत से पांच बोतल अंग्रेजी शराब बोरे में बंद बरामद की।
3
सैंपल जांच में प्रशिक्षण

DSKSITI - Large

सदर अस्पताल में कोरोना का सैंपल जांच हेतु स्थापित आरटीपीसीआर मशीन के संचालन हेतु जिले के तीन कर्मियों को पटना स्थित पीएमसीएच में प्रशिक्षण मिलेगा। इस जिले में तैनात एक मैक्रो बैलोजिस्ट और दो लेवोट्री तकनीशियन को उक्त राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भेजा जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From