• Friday, 17 April 2026
वाईक चोर गिरोह ने फिर वाईक उड़ाया

वाईक चोर गिरोह ने फिर वाईक उड़ाया

Vikas

बरबीघा।

स्थानीय प्रखण्ड के केवटी गांव से बीती रात्रि वाईक चोर गिरोह के बदमाशों ने एक कीमती अपाची वाईक को चुराने में सफलता पाई। मालूम हो कि वाईक चोरी की घटना बरबीघा थाना क्षेत्र में लगातार घट रही है। बीती रात्रि केवटी ओपी के केवटी गांव से भासो पंडित के घर के दरवाजे पर रखे वाईक को चोरो ने चुरा लिया।

घटना के सम्बंध में  भासो पंडित के पुत्र पवन कुमार द्वारा स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। दर्ज मुकदमें में उल्लेख किया गया है कि मंगलवार को सो कर सुबह में जब उसकी माँ उठी तो निबंधन संख्या बीआर -52 बी – 9042 युक्त अपाची वाईक  दरवाजे से गायब मिला। केवटी ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश मामले की छानबीन कर रहे है। चोरो द्वारा इस तरह  की दिए जा रहे घटनाओं में सर्वाधिक अपाची वाईक को चोर गण चुरा रहें हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From