• Monday, 09 June 2025
बिहार: प्रचंड गर्मी में बदला स्कूल का समय, 7 अप्रैल से नई व्यवस्था लागू

बिहार: प्रचंड गर्मी में बदला स्कूल का समय, 7 अप्रैल से नई व्यवस्था लागू

stmarysbarbigha.edu.in/

बिहार: प्रचंड गर्मी में बदला स्कूल का समय, 7 अप्रैल से नई व्यवस्था लागू

 

पटना। 

 

गर्मी को देखते हुए बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत 7 अप्रैल 2025 से 1 जून 2025 तक सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे।

 

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विद्यालय की शुरुआत 6:30 बजे प्रार्थना से होगी, जबकि पढ़ाई का कार्य 7:00 बजे से प्रारंभ होगा। सुबह 9:00 से 9:40 बजे तक मध्याह्न भोजन (MDM) दिया जाएगा। सातवीं घंटी 11:40 बजे समाप्त होगी, जिसके बाद छात्रों को छुट्टी दी जाएगी।

 

विद्यालय में अंतिम 10 मिनट (12:20 से 12:30 बजे तक) प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षकों के पढ़ाए गए विषयों की समीक्षा और अगले दिन की कार्ययोजना तय करने के लिए निर्धारित किए गए हैं।

DSKSITI - Large

 

शिक्षा विभाग ने सभी जिला अधिकारियों और विद्यालय प्रधानों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From