• Wednesday, 27 May 2026
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: विलंब से पहुंचे परीक्षार्थी ने किया हंगामा, एक मुन्ना भाई भी धराया

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: विलंब से पहुंचे परीक्षार्थी ने किया हंगामा, एक मुन्ना भाई भी धराया

Vikas

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: विलंब से पहुंचे परीक्षार्थी ने किया हंगामा, एक मुन्ना भाई भी धराया

 

 शेखपुरा बिहार में मध निषेध विभाग के सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार को राज्य भर के सभी जिलों में किया गया। शेखपुरा में भी कई केंद्रों पर बिहार मध निषेध विभाग की परीक्षा का आयोजन किया गया।

 

 इस परीक्षा में संस्कार पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर निर्धारित 9:00 बजे के बाद कई परीक्षार्थी पहुंचे जिन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया ।

 

अंदर जाने से रोके जाने पर पर सभी भड़क गए और हंगामा करने लगे । जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया ।

 

DSKSITI - Large

पुलिस के द्वारा लाठी लेकर जब परीक्षार्थियों को खदेडा गया तो परीक्षार्थी वहां से भाग खड़े हुए । इससे पहले परीक्षार्थी लेट से पहुंचने के बाद भी परीक्षा में शामिल होने की जिद्द को लेकर हंगामा करने लगे थे। उधर, शेखपुरा में ही एक परीक्षार्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परीक्षार्थी की पहचान शेखपुरा जिले के ही शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के ओनमा गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में किया गया है । पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From