• Friday, 03 May 2024
बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने केके पाठक का काला बिल्ला लगाकर किया विरोध

बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने केके पाठक का काला बिल्ला लगाकर किया विरोध

DSKSITI - Small

बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने केके पाठक का काला बिल्ला लगाकर किया विरोध

 

शेखपुरा

 

       मद्य-निषेध उत्पाद व निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव, के॰के॰ पाठक का डिप्टी कलेक्टर और बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अपशब्द कहे जाने और बासा का निबंधन रद्द करने के मामलों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने को लेकर जिला में पदस्थापित बिहार प्रशासनिक सेवा संघ (बासा) के अधिकारीगण विरोध स्वरूप काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे है।

बिहार प्रशासनिक सेवा की छवि धूमिल करने के साथ-साथ बिहारियों की अस्मिता पर सबाल उठाने एवं अमर्यादित भाषा के प्रयोग को लेकर बिहार प्रशासनिक सेवा संध (बासा), शेखपुरा के पदाधिकारियों द्वारा क्षोभ प्रकट करते हुए काला बिल्ला लगाकर काम किया गया। 

 

DSKSITI - Large

साथ ही उनकी क्षुद्र मानसिकता को लेकर सभी पदाधिकारियों द्वारा 1.30 बजे अप॰ में 03 मिनट का मौन रखकर विरोध प्रकट किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य सेवाओं के पदाधिकारीगणों ने भी काला बिल्ला लगाकर अपन मुख्य संचिव के॰के॰ पाठक के इस अमर्यादित आचरण का विरोध विरोध किया गया। 

      इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शेखपुरा, अपर समाहर्ता शेखपुरा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शेखपुरा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा, सभी वरीय उपसमाहर्ता शेखपुरा के साथ-साथ अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थें।

new

SRL

adarsh school

st marry school
बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने केके पाठक का काला बिल्ला लगाकर किया विरोध
बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने केके पाठक का काला बिल्ला लगाकर किया विरोध
बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने केके पाठक का काला बिल्ला लगाकर किया विरोध

Share News with your Friends

Comment / Reply From