बिहार सरकार की अनोखी पहल। जानवरों के पानी पीने की हो रही व्यवस्था।
शेखपुरा।
सुखाड़ को देखते हुए बिहार सरकार के द्वारा अनोखी पहल की गई है और इसकी शुरुआत शेखपुरा जिले में किया गया है।
जानवरों को पानी पीने की व्यवस्था के तहत सोलर एनर्जी से चलने वाले बोरिंग की व्यवस्था की गई। इस बोरिंग का उद्घाटन जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। बोरिंग के बगल में कुंड बनाया गया है जहां पानी भरा जाएगा और मवेशियों को पीने की व्यवस्था की जाएगी।

साथ ही साथ इस बोरिंग का निर्माण तालाब के किनारे किया जा रहा है ताकि मवेशियों को पानी पीने में परेशानी नहीं हो।
सोलर ऊर्जा से चलने वाले इस बोरिंग से बिजली की परेशानी नहीं होगी और मवेशियों को काफी राहत होगा। इस अवसर पर पीएचडी विभाग के अभियंता पशुपालन विभाग के पदाधिकारी सहित अंचलाधिकारी रवि शंकर पांडे एवं अन्य लोग मौजूद थे।

इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!