• Wednesday, 25 February 2026
BIG NEWS: क्या बात हो गई कि दोस्त ने दोस्त का कान काट दिया

BIG NEWS: क्या बात हो गई कि दोस्त ने दोस्त का कान काट दिया

Vikas

क्या बात हो गई कि दोस्त ने दोस्त का कान काट दिया 

 
शेखपुरा
 
जिले के शेखोपुरसराय में हंसी हंसी में मजाक करने के दौरान विवाद बढ़ गया और दोस्त ने दोस्त का कान काट दिया। यह मामला पुलिस तक पहुंच गई है। पुलिस में आवेदन दिया गया है। वहीं इस मामले में घायल का प्राथमिक उपचार किया गया। पावापुरी मेडिकल अस्पताल के लिए भी भेज दिया गया है।

 शेखोपुरसराय के ओनमा  गांव से जुड़ा हुआ

दरअसल,  यह पूरा मामला शेखोपुरसराय के ओनमा  गांव से जुड़ा हुआ है। मिली सूचना में बताया गया कि ओनमा  गांव में राकेश कुमार अपने घर के पास से निकलकर दालान की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही साथी मनोज सिंह, सूरज सिंह, दौलत कुमार इत्यादि उसे चिढ़ाने लगे। कई तरह की मजाक से उसे चिढ़ाया जाने लगा।  राकेश कुमार ने जब मजाक करने से मना किया तब भी लोग नहीं माने और इसी में विवाद बढ़ गया। इसी विवाद के बीच दोनों में झगड़ा शुरू हो गया ।  फिर राकेश कुमार का कान लोगों ने मिलकर तेज धारदार हथियार से काट दिया।

कान का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त 

DSKSITI - Large

कान का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार वालों के द्वारा घायल को शेखोपुरसराय अस्पताल ले जाया गया जहां से पावापुरी मेडिकल अस्पताल के लिए भेज दिया गया। बताया गया है कि  चारा काटने वाले छुरा से कान पर हमला किया गया जिससे कान कट गया। इस मामले में पुलिस में आवेदन दिया गया है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like