• Saturday, 30 May 2026
Big News: पूरे परिवार वालों को इस बात के लिए गांव से भगाया, भटक रही महिलाएं

Big News: पूरे परिवार वालों को इस बात के लिए गांव से भगाया, भटक रही महिलाएं

Vikas

Big News: पूरे परिवार वालों को इस बात के लिए गांव से भगाया, भटक रही महिलाएं

 

 

शेखपुरा 

 

गुरुवार को शेखपुरा समाहरणालय में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा से मिलने के लिए एक परिवार के कई महिलाएं पहुंची। इन लोगों का आरोप था कि उनके परिवार को गांव से भगा दिया गया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। यह मामला शेखोपुरसराय के रहिंचा गांव से जुड़ा हुआ है।

 

 

मिली जानकारी में बताया गया की रहिंचा गांव में 1 साल पहले रंजीत पासवान नामक युवक की हत्या हुई थी। इसमें गांव के ही लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में शिवकुमार पासवान, रंजन पासवान सहित आठ लोगों को आरोपी बनाया गया था।

 

DSKSITI - Large

 मामले में शिवकुमार और रंजन पासवान कई महीने जेल में रहे । इसके बाद कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सभी घर के लिए पहुंचे तो घर से मृतक के परिवार वालों ने सभी को भगा दिया।

 

 बताया जाता है की हत्या के बाद शिव कुमार और रंजन पासवान के घर में कोई भी परिवार के सदस्य नहीं रह रहे थे। केवल एक बूढ़ी मां रह रही थी। उधर, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने इस मामले में संज्ञान लेने की बात कही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From