• Friday, 17 October 2025
बरबीघा चौपाल ने 10वाँ साल लगाया नेकी की दीवार

बरबीघा चौपाल ने 10वाँ साल लगाया नेकी की दीवार

Vikas

बरबीघा चौपाल ने 10वाँ साल लगाया नेकी की दीवार 

 

बरबीघा

 

सामाजिक कार्यों में सक्रिय व्हाट्सएप ग्रुप बरबीघा चौपाल के द्वारा दसवां साल एक बार फिर नेकी की दीवार लगाया गया। यह नेकी की दीवार बरबीघा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह के क्लीनिक के आगे लगाया गया।

 

इसका शुभारंभ तीन दर्जन वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरण कर पूर्व सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने किया।

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि नेकी की दीवार एक अच्छी पहल है। यहां लोग अपने आवश्यकता से अधिक वस्तुओं को लाकर रखते हैं। जिन्हें आवश्यकता होती है, वह ले जाते हैं। यहां कपड़े, स्वेटर, कंबल इत्यादि लोगों के द्वारा लाकर रखा जाता है। फिर जिन्हें जरूरत होती है वह लेकर जाते हैं। जो लोगों की मदद करने का एक बेहतरीन माध्यम है।

 

DSKSITI - Large

 

वहीं संस्था के लोगों ने नेकी की दीवार तक आने से असमर्थ और बीमार वृद्धों के घर पर जाकर भी कंबल पहुंचाया गया।

 

मौके पर अतिथि के रूप में बरबीघा अस्पताल प्रभारी डॉ फैसल अरशद, बरबीघा के हेल्थ मैनेजर त्रिलोकी नाथ पांडेय, अमित कुमार के साथ साथ चौपाल के सदस्य शांति भूषण मुकेश, काजू सिंह, दीपक कुमार, धर्मवीर कुमार, कौशल कुमार इत्यादि की भी भागीदारी रही।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like