• Wednesday, 27 May 2026
घोटाला: बैंक वालों ने ही उपभोक्ताओं के खाते से निकाल लिए 34 लाख। आधार में किया छेड़छाड़

घोटाला: बैंक वालों ने ही उपभोक्ताओं के खाते से निकाल लिए 34 लाख। आधार में किया छेड़छाड़

Vikas

शेखपुरा।

बैंक वालों ने आपसी मिलीभगत से बैंक से 34 लाख का गबन कर लिया। यह मामला कैथवां ग्रामीण बैंक में सामने आया है। इस संबंध में शेखपुरा आदर्श थाना में एक प्राथमिकी बुधवार दर्ज कराई गई है।

कैसे किया गबन

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिरारी ओपी प्रभारी अनिल साव ने बताया कि कैथवां ग्रामीण बैंक में तत्कालिक ब्रांच मैनेजर प्रकाश कुमार एवं विकास कुमार कर्मचारी की मिलीभगत से दूसरे के खाता में दूसरे व्यक्ति का आधार कार्ड लिंक कर दिया गया और आधार कार्ड में अंगूठा लगाकर इस पैसे का गबन कर लिया गया।

इस पैसे के गबन का मामला सामने आते ही जिले में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि बैंक वालों की मिलीभगत से इस तरह की गड़बड़ी सामने आई है। बड़े स्तर पर इसकी जांच की मांग भी उठ रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From