• Wednesday, 25 February 2026
बैंक हड़ताल। परेशान हैं लोग। ग्रामीण बैंक का सहारा

बैंक हड़ताल। परेशान हैं लोग। ग्रामीण बैंक का सहारा

Vikas

शेखपुरा।

विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मियों के हड़ताल की वजह से लोग परेशान हो रहे । जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में लोग बैंक पहुंच रहे हैं परंतु बैंक के मुख्य गेट पर ताला लगा होने से लोग निराश होकर घरों में लौट रहे हैं।

ग्रामीण बैंक की शाखा खुली होने से लोगों को राहत मिल रही है।

बता दें कि शुक्रवार को बैंक कर्मियों के द्वारा हड़ताल किए जाने से यह परेशानी हुई है। बैंक कर्मियों ने यह हड़ताल वेतन वृद्धि करने को लेकर किया है।

DSKSITI - Large

साथ ही हड़ताल के मुख्य बिंदु में सभी बैंकों को मर्ज कर एक बैंक बनाने के विरोध में भी किया गया है।

उधर अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार एटीएम में पर्याप्त मात्रा में पैसे उपलब्ध करा दिए गए हैं और इसकी वजह से लोगों को थोड़ी राहत हो रही है जबकि ग्रामीण बैंक में खुले रहने से लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like