• Saturday, 11 April 2026
सड़क का निर्माण नहीं होने देंगे किसान, पहले मिले मुआवजा! नेताओं का भी होगा बहिष्कार

सड़क का निर्माण नहीं होने देंगे किसान, पहले मिले मुआवजा! नेताओं का भी होगा बहिष्कार

Vikas

बरबीघा

बरबीघा के रामपुरसिंडाय गांव में किसानों ने सड़क निर्माण को नहीं होने देने का फैसला किया है। किसान पहले मुआवजा की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। बता दें कि कल निर्माण कंपनी को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था। जिलाधिकारी के साथ बैठक में किसानों से सड़क निर्माण होने देने की अपील की गई थी।

DSKSITI - Large

जिसके बाद किसानों ने आज बैठक की और पहले मुआवजा मिलने के बाद ही सड़क निर्माण शुरू करने का निर्णय लिया है। जानकारी देते हुए नगर के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि किसानों के द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि किसान की बड़ी समस्या को किसी जनप्रतिनिधि के द्वारा नहीं देखा जाता है। अतः इस चुनाव में सभी जनप्रतिनिधि का विरोध किसान करेंगे और वोट का भी बहिष्कार किया जाएगा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like