आशीर्वाद गोल्ड लोन बैंक में दिनदहाड़े 2 करोड़ के सोने की लूट
आशीर्वाद गोल्ड लोन बैंक में दिनदहाड़े 2 करोड़ के सोने की लूट
बरबीघा, शेखपुरा:
शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर में स्थित आशीर्वाद गोल्ड लोन बैंक में सोमवार के दोपहर को आधा दर्जन के संख्या में आए अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया। 20 मिनट तक बैंक में हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देते हुए।
ग्राहकों के रखे गए जेवरात को लूट कर ले गए। प्रबंधक ने बताया कि उसमें पांच किलो लगभग सोने के जेवरात थे।
जिसकी कीमत 2 करोड रुपए बताई जा रही है । इस संबंध में प्रबंधक ने बताया कि सभी ग्राहक बनकर बैंक में प्रवेश किया और गोल्ड लोन लेने के लिए बैंक के कर्मचारियों से बात करने लगे। तभी हथियार के बल पर लूट के इस घटना को अंजाम दिया गया है।
उधर, इस घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल बैंक पहुंची है और मामले की छानबीन करते हुए अपराधियों के घर पकड़ का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!