• Tuesday, 24 June 2025
पूर्व जज का होगा नागरिक अभिन्नदन, शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

पूर्व जज का होगा नागरिक अभिन्नदन, शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चेवाड़ा प्रखण्ड के चंकन्द्रा गाँव निवासी सेवा निवृत जज हरदेव प्रसाद का नागरिक अभिन्नदन आर्य समाज के द्वारा किया जायेगा।

इनकी जानकारी देते हुए आर्य समाज के उप मंत्री डॉ ज्ञान प्रसाद शास्त्री ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गिरिहिंडा स्थित कार्यलय में झंडोतोलन के बाद पूर्व जज का नागरिक अभिन्नदन किया जायेगा।

यज्ञ शाला में पूजा पाठ का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इस मौके पर गंगा प्रसाद, पूर्व वार्ड पार्षद ज्योतिष कुमार, सुखदेव प्रसाद आर्य, डॉ वेद प्रकाश, आर्य समाज मंत्री राजेन्द्र प्रसाद, इत्यादि कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद।

शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन।

इसकी जानकारी देते हुए श्री शास्त्री ने बताया कि आर्य समाज के तत्वावधान में शेखपुरा जिला का शतरंज एसोसिएशन की तरफ से शतरंज प्रतियोगिता का भी आयोजन करने की तैयारी चल रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

ary

Comment / Reply From