• Sunday, 28 April 2024
बिहार खो खो टीम में  अनमोल एवं लक्की का  चयन

बिहार खो खो टीम में अनमोल एवं लक्की का चयन

DSKSITI - Small

बिहार खो खो टीम में  अनमोल एवं लक्की का  चयन 

 संस, बरबीघा:

शेखपुरा जिले के बरबीघा के संत मेरिस स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राओं का चयन बिहार खो-खो टीम में किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रिंस ने बताया कि स्कूल की छात्रा अनमोल कुमारी और लकी राज का चयन बिहार खो-खो टीम के लिए किया गया है। सब जूनियर टीम में बालिका वर्ग के लिए चयन की प्रक्रिया 10 मार्च को जमुई में आयोजित की गई थी। भारतीय खेल प्राधिकरण तथा भारतीय महासंघ खो खो के द्वारा खो खो एसोसिएशन आफ बिहार को यह जिम्मेदारी दी गई थी जिसमें खेलो इंडिया ईस्ट जोन बालिका वर्ग सब जूनियर टीम का चयन किया जाना था। बिहार टीम के लिए कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें दो खिलाड़ी संत मेरिस स्कूल की है। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक शरद कुमार और किरण कुमारी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी काफी प्रतिभावान है और अपने प्रतिभा से बिहार टीम में स्थान बनाई है। अब राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर बिहार को पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From