अखिल भारतीय धारी विकास ने प्रतिभा का किया सम्मान
अखिल भारतीय धारी विकास ने प्रतिभा का किया सम्मान
शेखपुरा
प्रतिभा को सम्मान मिले तो उसे और आगे बढ़ने का हौसला मिलता है । इसी तरह का एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शेखपुरा नगर परिषद के वीआईपी रोड स्थित एक निजी सभागार में किया गया। इसमें 10वीं और 12वीं के परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, डायरी, कलम इत्यादि देकर सम्मानित किया गया। रविवार को इसका आयोजन अखिल भारतीय धारी विकास मंच के द्वारा किया गया।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में धारी विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार, विशेष अतिथि सुरेश राम, धर्मराज राम, विजय राम और आयोजन करता विनोद राम अधिवक्ता, हरि किशोर राम, अरविंद कुमार आनंद, रवि कुमार, मनोज राम, रोशन कुमार, विकास कुमार, बहादुर राम, रामविलास राम के सहयोग किया गया।
इस प्रतिभा सम्मान समारोह मे 60 छात्रों और 40 छात्राओं को प्रथम श्रेणी से रिजल्ट देने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज को शिक्षा के प्रति जोड़कर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। कोई भी समाज शिक्षित होकर ही आगे बढ़ा है। ऐसे में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए आगे आना चाहिए और इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है
इस कार्यक्रम में राज कुमार, सुरेश राम, धर्मराज राम, विजय राम, हरि किशोर राम, मिडिया प्रभारी अरविन्द कुमार आनन्द, रवि कुमार, विनोद अधिवक्ता, मनोज, अनीश धारी, रौशन, विकास, बहादुर, राम विलास, बिनोद राम प्रमुख, विजय कुमार, राम इकबाल की उपस्थिति रही।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!