• Monday, 09 June 2025
बिहार स्टेट वार काउंसिल के उपाध्यक्ष का समारोह पूर्वक अभिनन्दन

बिहार स्टेट वार काउंसिल के उपाध्यक्ष का समारोह पूर्वक अभिनन्दन

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

बिहार राज्य बार काउन्सिल के उपाध्यक्ष धर्मनाथ यादव के कहा कि अधिवक्ता न्याय प्रक्रिया की रीढ़ है। अधिवक्ता समाज के बेजुवान कि मुखर आवाज है। इसकी आवाज को दबाने के हर प्रयास का हर स्तर पर विरोध किया जायेगा। बिहार राज्य बार काउन्सिल के उपाध्यक्ष बनने के बाद यहाँ आने पर उनका अभिनन्दन किया जा रहा था।

उनके साथ काउन्सिल से सदस्य रामचरित्र यादव और रण विजय कुमार का भी अभिनंदन किया गया। जिला विधिज्ञ संघ में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

जिला विधिग्य संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह कि अध्यक्षता में आयोजित अभिनन्दन समारोह में संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव, राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा, अरबिंद कुमार, सुबोध कुमार, कोषाध्यक्ष मो शकील अहमद, मनोज कुमार मन्नू, रमाकांत यादव, रामचंद्र यादव, अशोक कुमार झा, संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे.। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर अधिवक्ता के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान का विरोध करने की सभी अधिवक्ता से अपील की। कानून कि शिक्षा में सरकार बार काउन्सिल ऑफ़ इंडिया सहित अधिवक्ता के अन्य संगठनों को दरकिनार कर स्वतंत्रत संस्था बनाने में लगी है। कानून बनाने कि मूल संस्था राज्य सभा और विधान परिषद् में अधिवक्ता की सहभागिता नहीं के बराबर है।. उन्होंने कहा कि बिहार राज्य बार काउन्सिल अधिवक्ता के कल्याण के लिए कई निर्णय लिए है।. अधिवक्ता के लिए बताये गए माडल रुल से ही सबी संगठनो का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा। उन्होंने सभी अधिवक्ता को माडल रुल के अनुसार आचरण करने की अपील की।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

adv

Comment / Reply From