दोहरे हत्याकांड के आरोपी को हथियार के साथ दबोचा, पुरस्कृत होंगे थानाध्यक्ष
दोहरे हत्याकांड के आरोपी को हथियार के साथ दबोचा, पुरस्कृत होंगे थानाध्यक्ष
शेखपुरा
शेखपुरा जिले के पुरैना गांव में 28 जनवरी को 2 लोगों की गोली मारकर हत्या के मामले में कोरमा थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार की टीम ने नामजद अभियुक्त कामदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया । इस गिरफ्तारी में पुलिस ने काफी रिस्क लिया। इसके लिए पुलिस को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि गुप्त रूप से सूचना मिली कि नामजद अभियुक्त कामदेव यादव चुन्नीपुर गांव में छुपा हुआ है जिसके बाद पुलिस जब घेराबंदी की तो एक व्यक्ति के हाथ में पिस्तौल लेकर जाते हुए देखा ।
वही पुलिस को देख व्यक्ति ने पिस्तौल कॉक कर लिया । इसी में तत्परता दिखाते हुए थानाध्यक्ष ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कामदेव यादव के रूप में की गई। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और 14 गोली बरामद की गई।
लोडेड पिस्तौल को कॉक करने का प्रयास किया गया था। उधर, थानाध्यक्ष को पुरस्कृत किए जाने के बात पुलिस अधीक्षक ने कही है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!