• Saturday, 11 April 2026
Accident: खतरनाक हादसा। चहारदीवारी तोड़ हाई स्कूल में घुसा ट्रक..

Accident: खतरनाक हादसा। चहारदीवारी तोड़ हाई स्कूल में घुसा ट्रक..

Vikas

बरबीघा

शेखोपुरसराय -बरबीघा पथ पर अवस्थित प्लस टू हाई स्कूल सामस की चहारदीवारी तो तोड़ते हुए एक बालू लदा अनियंत्रित ट्रक स्कूल परिसर में जा घुसा। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।

इस घटना में स्कूल की चहारदीवारी लगभग 40 फीट दूरी तक क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे विद्यालय को हजारों रुपयों का नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ शशांक कुमार ने बरबीघा थाना पुलिस को दी। घटना बीती रात्रि घटी ।

जब ट्रक पर नवादा जिला की ओर से बालू को लाद कर बरबीघा की तरफ ले जाया जा रहा है। घटना के बाद वाहन चालक एवम खलासी निकल भागने में सफल हो गया। थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like