• Thursday, 14 May 2026
एबीवीपी ने होली और दिवाली एक साथ मनाया, जीत पर जश्न

एबीवीपी ने होली और दिवाली एक साथ मनाया, जीत पर जश्न

Vikas

एबीवीपी ने होली और दिवाली एक साथ मनाया, जीत पर जश्न 

 

शेखपुरा

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई शेखपुरा ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ऐतिहासिक जीत का जश्न होली और दिवाली एक साथ मनाकर किया। शुक्रवार को शहर के चांदनी चौक पर कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को रंगों से सराबोर किया और मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। माहौल को और उत्साहपूर्ण बनाने के लिए पटाखे भी छोड़े गए।

 

विभाग संयोजक आकाश कश्यप ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने 4 में से 3 पदों पर कब्जा जमाया। अध्यक्ष पद पर आर्यन मान ने एनएसयूआई उम्मीदवार को 16,196 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। सचिव पद पर कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर बिहार की बेटी दीपिका झा ने शानदार जीत दर्ज की।

 

उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एबीवीपी की नहीं बल्कि पूरे छात्र समुदाय की जीत है। छात्रशक्ति ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि उसका विश्वास सदैव विद्यार्थी परिषद के साथ है। परिषद राष्ट्रहित, शिक्षा और संस्कार के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान लगातार देती रही है और आगे भी देती रहेगी।

DSKSITI - Large

 

जश्न में टीएमबीयू के पूर्व महासचिव रोहित कुमार, पूर्व जिला संयोजक सृष्टि सृजन, जिला सह संयोजक निशांत राज, नगर मंत्री बबन राय, घाटकुसुम्भा नगर मंत्री दीपक कुमार, कॉलेज मंत्री अंशु कश्यप समेत प्रिंस साह, आर्यन केशरी, अनमोल यादव, धर्मवीर कुमार, सुधांशु कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like