• Monday, 06 May 2024
अब क्यों बिहार में शुरू हुआ है मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत वन अभियान, जानिए क्या है

अब क्यों बिहार में शुरू हुआ है मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत वन अभियान, जानिए क्या है

DSKSITI - Small

अब क्यों बिहार में शुरू हुआ है मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत वन अभियान, जानिए क्या है 

शेखपुरा
बिहार के पर्यावरण को बचाने के लिए वर्तमान सरकार के द्वारा लगातार पहल हो रहे हैं। मनरेगा योजना से लगातार  पौधारोपण अभियान चलाया गया है। एक बार फिर से मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत वन अभियान की शुरुआत की गई है। शेखपुरा जिला अधिकारी सावन कुमार के द्वारा शनिवार को सुदूरवर्ती घाटकुसुंभा प्रखंड के गगौर गांव से इसका श्रीगणेश किया।
 
जिले के सभी पंचायतों में 1 एकड़ सरकारी भूमि पर फलदार और कीमती लकड़ियों के पौधे लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने इस मौके पर कहा कि पर्यावरण बचाने की हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। पौधारोपण करना चाहिए। पौधे को बचाना चाहिए। पर्यावरण बचेगा तो मनुष्य का जीवन भी बेहतर होगा। जिलाधिकारी सावन कुमार के द्वारा गांव वालों से यह अपील की गई कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From