• Thursday, 14 May 2026
एक ऐसा रेलवे स्टेशन, जिसका नाम किसी जगह से मेल ही नहीं खाता – जानिए क्या है मामला

एक ऐसा रेलवे स्टेशन, जिसका नाम किसी जगह से मेल ही नहीं खाता – जानिए क्या है मामला

Vikas
 एक ऐसा रेलवे स्टेशन, जिसका नाम किसी जगह से मेल ही नहीं खाता – जानिए क्या है मामला 
 
शेखपुरा:
 
रेलवे विभाग की लापरवाही से शेखपुरा जिले में दो ऐसे स्टेशन बने हैं जिनके नाम वास्तविक स्थान से मेल नहीं खाते।
बरबीघा प्रखंड में बने सरसा जमालपुर रेलवे स्टेशन का नाम विवादों में है। ग्रामीणों का कहना है कि “सरसा” नाम की कोई जगह यहाँ मौजूद ही नहीं है। यह स्टेशन वास्तव में सर्वा पंचायत के जमालपुर गांव में बना है, जहाँ के लोगों की जमीन अधिग्रहित की गई थी। ग्रामीणों की मांग है कि स्टेशन का नाम सर्वा जमालपुर किया जाए। गांव  के  लोगों  ने  बताया  कि  सांसद  विवेक  ठाकुर  ने  भरोसा  दिया  पर  नाम  सही  नहीं हुआ।  
 
मार्च 2022 में सर्वा गांव के कुंदन सिंह ने विभाग को इस त्रुटि की जानकारी दी थी। इसके बाद रेल विकास निगम लिमिटेड के अतिरिक्त महाप्रबंधक अजय कुमार ने गलती स्वीकार की और नाम सुधारने का आश्वासन दिया। यहाँ तक कि अंचल अधिकारी भूनेश्वर यादव ने भी जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि “सरसा जमालपुर” नाम की कोई जगह नहीं है। 07 मई 2022 को नाम बदलने का निर्देश भी जारी हुआ, लेकिन अब तक सुधार नहीं किया गया। इसी कारण ग्रामीणों और जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार ने डीआरएम से मिलकर आपत्ति दर्ज कराई।
DSKSITI - Large

 
इसी तरह दूसरा मामला बरबीघा प्रखंड के नरसिंहपुर गांव का है। यहाँ रेलवे स्टेशन बनाया गया, पर नामकरण नालंदा जिले के अमावां गांव के नाम पर कर दिया गया। इस पर भी ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि इस संबंध में सांसद विवेक ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया था। सांसद ने भरोसा तो दिया, लेकिन अब तक स्टेशन का नाम नहीं बदला गया।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like