अपहृत छात्रा को पुलिस ने किया बरामद
शेखपुरा
शेखपुरा सदर थाना क्षेत्र के खलासपुर गांव से अपहृत छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया। छात्रा की बरामदगी नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र से संभव हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छात्रा को बरामद किया गया।

बता दें कि इस अपहरण के मामले में खलासपुर गांव के ही गोल्डन यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

छात्रा की बरामदगी के बाद उसका मेडिकल जांच कराने की तैयारी हो रही है और उसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

इस मामले में काफी तूल पकड़ा था और गांव में भी तनाव देखा जा रहा था। हालांकि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जाता है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
