• Saturday, 11 April 2026
मुख्य बाजार के मेन रोड में बीच रोड पर बिजली विभाग ने खोद दिया है गड्ढा

मुख्य बाजार के मेन रोड में बीच रोड पर बिजली विभाग ने खोद दिया है गड्ढा

Vikas

बरबीघा

बरबीघा मुख्य बाजार के मेन रोड में बिजली विभाग के द्वारा बड़ा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया। एक महीने से ऊपर हुआ यह खोदकर छोड़ दिया गया है। इस वजह से यहां लोग दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। यह बड़ा सा गड्ढा बरबीघा नगर के पुरानी शहर मोहल्ले के बीच रोड पर खोद गया है।

DSKSITI - Large

ग्रामीण बैंक के पास खोदे गए इस गड्ढे में बाइक सवार और पैदल यात्री भी गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं । पुरानी शहर मुख्य बाजार बरबीघा का सबसे व्यस्त बाजार होने की वजह से यहां गड्ढा खोद देने से जाम की स्थिति भी बनी रहती है। गड्ढे की वजह से भी जाम लगने की समस्या हो गई है। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के द्वारा अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम किया जा रहा है। उच्च क्षमता के केबल बिछाने के काम को लेकर 1 महीने पहले से गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है इस वजह से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like