• Wednesday, 27 May 2026
और हल्की बारिश के बाद ही हीरा मांझी का इंदिरा आवास ढह गया

और हल्की बारिश के बाद ही हीरा मांझी का इंदिरा आवास ढह गया

Vikas

बरबीघा

शेखपुरा जिले में इंदिरा आवास की हकीकत यहां सामने आती है। यह मामला बरबीघा प्रखंड का है बरबीघा प्रखंड के धरसेनी गांव में हीरा मांझी का घर हल्की बारिश के बाद ही भरभरा कर ढह गया।

DSKSITI - Large

इस घर का निर्माण इंदिरा आवास योजना से ठेकेदार के द्वारा करवाया गया था । इसका निर्माण 8 साल पहले हुआ था। बरसात के बाद घर की छत और दीवाल पूरी तरह से गिर गया।

किसी तरह से घर में रहने वाले सभी लोग बाल-बाल बच सके हैं। जबकि घर गिरने से घर में रखा बहुत सारा सामान अंदर दब गया और उसका नुकसान हो गया। हीरा ने बताया कि ठेकेदार के माध्यम से इंदिरा आवास योजना के तहत उनका घर बनाया गया था। वह काफी कमजोर था इसके वजह से घर गिर गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From