• Tuesday, 30 April 2024
25 और लोगों ने कोरोना को हराया, पॉजिटिव का संख्या 500 के पास

25 और लोगों ने कोरोना को हराया, पॉजिटिव का संख्या 500 के पास

DSKSITI - Small

शेखपुरा

जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच अच्छी खबर भी मिलती है। 25 लोगों के द्वारा मंगलवार को कोविड-19 को पराजित किया गया और वे स्वस्थ हुए। इसमें से 18 लोग होम आइसोलेशन में रहने वाले थे। होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों के ठीक होने के दावे स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया गया है। जबकि 7 लोग शेखपुरा नगर में संचालित आइसोलेशन सेंटर में ठीक हुए हैं। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग से दी गई। जिले पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 495 पहुंच गई है। जबकि मंगलवार को सदर अस्पताल में मशीन से जांच का आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। इस हिसाब से यह आंकड़ा पांच सौ के पार हो सकता है। इसमें से एक्टिव केस 170 बताया गया है।

DSKSITI - Large

8 और नए मामले मिले


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी में बताया गया है कि जिले में 8 और नए मामले मंगलवार की देर शाम प्राप्त हुआ है। सभी लोग एंटिजन किट से जांच में पॉजिटिव मिले। जिसमें पांच शेखपुरा सदर प्रखंड से पांच और और अरियरी से तीन पॉजिटिव मिले।

मंगलवार को कुल प्रखंडों में 79 लोगों की जांच की गई। जिसमें 8 पॉजिटिव मिले हैं। बरबीघा में जांच नहीं हुआ है। जबकि चेवाड़ा में 10, घाटकुसुंबा में 9 शेखोपुरसराय में 13 लोगों की जांच की गई है। सभी निगेटिव मिले। शेखपुरा में 20 जांच में 5 बजे पाॅजिटिव तथा अरियरी में 27 जांच में तीन पॉजिटिव पाए गए हैं।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From