• Friday, 29 March 2024
शेखपुरा: डीएम ने दिए मल्टी क्रॉप खेती की सलाह 

शेखपुरा: डीएम ने दिए मल्टी क्रॉप खेती की सलाह 

DSKSITI - Small

शेखपुरा न्यूज़ ब्यूरो

डीएम योगेंद्र सिंह ने किसानों से बहुफसली खेती करने की अपील की। आधुनिक साधनो के साथ खेतों से ज्यादा से ज्यादा उपज लेने का आहवान किया। डीएम गुरुवार को जिला कृषि कार्यालय में खरीफ फसल महोत्सव का उदघाटन कर रहे थे।

इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी लाल बचन राम के साथ जिला के सभी प्रखंडो के कृषि पदाधिकारी, किसान समन्वयक, किसान सलाहकार, जिला कृषि विज्ञान केद्र के कृषि वैज्ञानिक आदि मौजुद थे। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने किसान सलाहकारो को सरकार द्वारा किसानो को दी जाने वाली सभी प्रकार की सुविधा की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।

किसानो के लिए कृषि यंत्र, खाद उर्वरक, सिचाई, फसल बीमा आदि की जानकारी किसानो तक पहुचाने को भी कहा। डीएम ने समारोह में मौजुद किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि उन्नत संसाधन से ही किसान खेतो से अधिक उपज ले सकते है। किसानो को सरकारी लाभों का बढ-चढ कर फायदा उठाने की अपील की।

समारोह में जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिको ने किसानो को खरीफ मौसम में धान के विभिन्न उन्नत प्रभेदो को लगाकर अधिक उपज लेने के टिप्स दिये। किसानो ने इस अवसर पर वैज्ञानिको से कई सवाल भी किये। इस अवसर पे बीएओ उमाकांत, विकास सहित अन्य मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From