• Thursday, 14 May 2026
125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के नाम पर साइबर ठगी से बचें – एसपी बलीराम चौधरी की अपील

125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के नाम पर साइबर ठगी से बचें – एसपी बलीराम चौधरी की अपील

Vikas

125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के नाम पर साइबर ठगी से बचें – एसपी बलीराम चौधरी की अपील

शेखपुरा।

जिले में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के नाम पर साइबर ठगी के मामलों को लेकर शेखपुरा के पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी ने आम जनता को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कुछ फर्जी तत्वों द्वारा उपभोक्ताओं को भ्रामक संदेश भेजकर एक लिंक पर रजिस्ट्रेशन करने को कहा जा रहा है, जो पूरी तरह फर्जी है।

एसपी चौधरी ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की गई है, लेकिन इसके लिए किसी भी प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। यह लाभ सभी घरेलू उपभोक्ताओं को स्वतः मिलेगा और उनके बिजली बिल में सीधा दिखाई देगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साथ ही, विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया पेजों से ही जानकारी प्राप्त करें।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like