
अब यहां भी खुल गया है यातायात थाना, परिवहन नियमों का करना होगा पालन

अब यहां भी खुल गया है यातायात थाना, परिवहन नियमों का करना होगा पालन
शेखपुरा
बिहार के 28 जिलों में यातायात नियमों के पालन करने को लेकर यातायात थाना खोला गया है। इसी में शेखपुरा में भी यातायात थाना का शुभारंभ बुधवार को कर दिया गया।
शेखपुरा के पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा के द्वारा फीता काटकर इसका शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर डीएसपी अरविंद कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर पुलिस कप्तान ने कहा कि जिले में यातायात नियमों के पालन करने को
लेकर अब और अधिक तेजी से अभियान चलाया जाएगा । यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

शेखपुरा जिले में पहली बार यातायात थाना खोलने को लेकर लोगों में भी जागरूकता रही है। शेखपुरा के सदर थाना परिसर में ही इसका शुभारंभ किया गया है । पुराने महिला थाना परिसर में ही यातायात थाना खोला गया है। इसमें एक पुलिस के पदाधिकारी और चार जवान को पहली बार लगाया गया है। धीरे-धीरे इसकी सुविधा बढ़ाई जाएगी।




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!