 
                        
        किसानों के धान खरीदने का काम हुआ शुरू, 48 घंटे में भुगतान
 
            
                शेखपुरा
शेखपुरा जिले में भारी मशक्कत के बाद किसानों के धान खरीद की औपचारिकता सोमवार को पूरी की गई। पैक्स में धान खरीद का काम शुरू किया गया। धान खरीद कर शुभारंभ जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज शर्मा के द्वारा किया गया। जिले के अरियरी प्रखंड के सनैया पैक्स में धान खरीद का शुभारंभ किया गया। सोमवार को 530 क्विंटल धान की खरीद की गई।
जिला सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा किसानों को तत्काल भुगतान करने का निर्देश भी दिया गया। किसानों को धान खरीद के बाद 48 घंटे के भीतर उसके खाते में पैसे भेजने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए एक करोड़ 47 हजार पैक्स के खाते में दे दिया गया है। सोमवार को 4 पैक्सो में राशि भेजी गई है। जिसमें से सनैया, तेउस, चेवाड़ा और छठीआरा शामिल है। 4 पैक्स में धान खरीद की प्रक्रिया भी शुरू की गई है । जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 2500 के आसपास किसानों ने निबंधन करवाया है। जो निबंधन करवाए हैं उन्हीं किसानों से धान की खरीद होगी।
 
                                
                                
                                                48 घंटे में भुगतान
धान खरीद में किसी तरह की परेशानी होने पर किसान शिकायत दर्ज करा सकते हैं। धान खरीद के काम में पारदर्शिता रखी जाएगी तथा किसानों को भुगतान में परेशान नहीं किया जाएगा। बता दें कि शेखपुरा जिला में धान की खरीद शुरू नहीं होने से किसानों में आक्रोश था। धान की फसल बर्बाद हो रही थी। खलिहान में रखा धान अंकुर रहा था। जिससे किसानों में भारी नाराजगी थी। आनन-फानन में धान की खरीद की शुरुआत की गई है। जिले में पैक्सों में धान की खरीद शुरू करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। हालांकि सभी पैक्सों में कब तक धान खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी इस पर अभी तक जानकारी नहीं है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            